Maharashtra govt to cut workforce by 30%
Jinen Birla, Published On:01-Feb-2018
Maharashtra govt to cut workforce by 30%
महाराष्ट्र सरकार का कर्मचारियों की संख्या 30% घटाने की योजना
कर्ज-ग्रस्त राज्य सरकार ने अपने wage bill को बचाने के लिए 30% तक कर्मचारियों को कम करने की योजना बनाई है। कर्मचारी संघों ने इस योजना का विरोध किया है, और कहा कि यह राज्य के विकास के लिए हानिकारक होगा।
मई में जारी एक सरकारी प्रस्ताव के मुताबिक राज्य सरकार ने अपने विभागों से वर्ष के अंत तक Human resource मानव संसाधन की मांग 30% कम करने और कर्मचारियों के मास्टर प्लान को संशोधित करने के लिए कहा। सरकार का मानना है कि आबादी के हिसाब से कर्मचारियों की संख्या अपने आदर्श अनुपात से ज्यादा है।
महाराष्ट्र सरकार के पास वर्तमान में 17 लाख कर्मचारी हैं और उनके वेतन पर 1.8 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं। सूत्रों के मुताबिक राज्य में 2 लाख से अधिक पद रिक्त हैं।
दीपक केसरकर, वित्त राज्य मंत्री, के अनुसार । स्वीकृत पदों के 35% पद वर्तमान में खाली हैं इसका मतलब यह है कि अगर हम कुल पदों का 70% भरते हैं, तो हमारे पास वर्तमान में 5% अधिक कर्मचारी होंगे उन्होंने कहा कि विभाग अपनी आवश्यकता के अनुसार अपने स्टाफ का आकार तय करेगा।
महाराष्ट्र Gazetted Officers Federation के महासंघ के मुख्य सलाहकार जी.डी. कल्ठे ने कहा कि यह कदम "नकारात्मक" है और कर्मचारियों को ऐसे किसी भी निर्णय से लड़ना होगा। "विभिन्न विभागों में पहले से ही कर्मचारियों की कमी है यदि वे कर्मचारियों को कम करते हैं तो कौन ये काम करेगा?
राज्य सरकार ने जुलाई 2015 से भर्ती स्थगित कर ली है, कुछ नौकरिया आउटसोर्स की है। उन्होंने कहा "वेतन और पेंशन पर हमारा खर्च बहुत अधिक है; अब यह 1 लाख करोड़ रुपये पार कर गया है। वेतन आयोग के बकाए के भुगतान के लिए राज्य सरकार को अतिरिक्त 15,000 करोड़ रुपये की जरूरत है और उसके बाद सालाना लगभग 6,000 करोड़ रुपये चाहिए।


